71वें स्ट्रांदजा कप में भाग लेने वाले भारतीय दल में आधे से ज्यादा खिलाड़ी हरियाणवी
71वीं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता स्ट्रांदजा कप का आयोजन बुल्गारिया के सोफिया में किया जा रहा है। इसके लिए भारतीय पुरुष एवं महिला दल के 12 खिलाड़ी जा चुके हैं। इस बात की जानकारी बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के इंडिया के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से भी दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी को मेडिकल चेक अप के बाद होगा। 23 को क्वार्टर फाइनल मुकाबले व 26 को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से आधे से ज्यादा हरियाणवी खिलाड़ी है। 12 में से 7 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इसमें पुरुषों में गुरुग्राम से दो, हिसार से दो व चरखी दादरी से एक खिलाड़ी हैं। वहीं लड़कियों में एक जींद व एक खिलाड़ी मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी से हैं। इसी प्रतियोगिता में रोहतक के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल ने दो बार गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह इस बार ओलंपिक क्वालिफायर की वजह से प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता हर साल होती है और इसकी शुरुआत 1950 में हुई थी। यह यूरोप की सबसे पुरानी बॉक्सिंग प्रतियोगिता है।
ये खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
खिलाड़ी भारवर्ग निवासी
दीपक भौरिया 52 किलो हिसार
हुसामदीन 57 किलो तेलंगाना
शिवा थापा 63 किलो आसाम
दुर्योधन नेगी 69 किलो उत्तराखंड
अंकित खटाना 75 किलो सोहना, गुरुग्राम
ब्रिजेश यादव 81 किलो गुरुग्राम
नवीन झाझंरिया 91 किलो गांव घिकाड़ा, चरखी दादरी
नरेंद्र बिरवाल 91 प्लस गांव सोरखी, हिसार
महिला वर्ग
खिलाड़ी भारवर्ग निवासी
निखित जरीन 51 किलो तेलंगाना
सोनिया लाठर 57 किलो जींद
ललिता 69 किलो राजस्थान
नूपुर श्योराण 75 किलो भिवानी